फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई महिला

Tue, 20 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एक औरत ने लगाई औरत की कीमत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मांट स्वास्थ्य केंद्र पर दो साल पूर्व महिला ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया। अब जांच में महिला गर्भवती पाई गई है। मामले की शिकायत जनसुविधा केंद्र के माध्यम से सरकार के वेब पोर्टल पर शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


टैंटीगांव निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले मांट स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन कराया था। महिला के गर्भवती होने की आशंका पर चंद्रप्रकाश ने अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें महिला गर्भवती पाई गई है। इस रिपोर्ट को देखकर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित का आरोप है कि जब मामले की सूचना स्वास्थ्य केंद्र पर दी गई तो उसे फटकार भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने जनसुविधा केंद्र के माध्यम से सरकार के वेब पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन अभी तक अफसरों ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें