फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंटा हत्याकांड की रिपोर्ट राज्य सूचना आयोग में दाखिल

Thu, 01 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आरटीआई
विज्ञापन
जिला जेल से लेकर हाईवे तक हुए गैंगवार की जांच रिपोर्ट बुधवार को राज्य सूचना आयोग में दाखिल कर दी गई। इस गैंगवार में हाईवे पर मारे गए हाथरस के बदमाश राजेश टोंटा की पत्नी कनक शर्मा की याचिका पर आयोग ने यह रिपोर्ट मथुरा जिला प्रशासन से तलब की थी।
विज्ञापन


जनवरी 2015 के मध्य में मथुरा जेल गैंगवार के दौरान घायल हुए हाथरस के बदमाश राजेश टोंटा की हत्या के मामले में राज्य सूचना आयोग में तलब अफसर बुधवार को लखनऊ पहुंचे। आयोग ने राजेश टोटा की पत्नी कनक शर्मा की याचिका पर विभिन्न बिंदुओं पर मांगी गई सूचनाएं समय से उपलब्ध न कराए जाने के लिए अफसरों को तलब किया था।

इसमें प्रभारी अधिकारी एडीएम कानून व्यवस्था भी शामिल थे। उन्हें कनक शर्मा को राजेश टोटा हत्याकांड से जुड़ी मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट देनी थी। आयोग का नोटिस मिलने के बाद प्रभारी अधिकारी के स्तर से जांच रिपोर्ट भेज दी गई। इसके बाद भी प्रभारी अधिकारी जन सूचना के प्रतिनिधि ने यह रिपोर्ट आयोग के समक्ष पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें