फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना पार क्षेत्र में लक्ष्मीनगर डेहरुआ फाटक के समीप झोलाछाप के इलाज से एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे निकट के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कराई तो इसमें झोलाछाप की खामी सामने आई। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर जमुनापार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौसना के गोस्वामी मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला इंद्रावती लक्ष्मीनगर डेहरुआ फाटक के समीप झोलाछाप नेमवती की क्लीनिक पर परामर्श के लिए पहुंची। नेमवती द्वारा उनको दवाइयां दी गईं, इससे गर्भवती महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई। हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद महिला के परिजन 19 अगस्त की सुबह मथुरा के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया।
गर्भवती महिला की मौत की जानकारी होने पर सीएमओ ने जांच कराई। तीन महीने चली जांच में टीम को क्लीनिक में कई खामियां मिलीं। सीएमओ डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि गौसना में झोलाछाप की लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. विपिन ने जमुनापार थाने में झोलाछाप नेमवती के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जमुनापार थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें