मथुरा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत कराई जारी है। इसमें रंगाई-पुताई के साथ-साथ जर्जर दीवारों की मरम्मत कराई जा रही है। सीडीओ मनीष मीना ने खंड विकास अधिकारियों को बचे केंद्रों का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लक्ष्य 80 के सापेक्ष 77 आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरा हो गया है। बाकी तीन आंगनबाड़ी केंद्र शेष बचे हैं। इसमें फरह विकास खंड के शाहपुर और खैरठ आंगनबाड़ी केंद्र और नंदगांव के बरचावली आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
सीडीओ मनीष मीना ने खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के 62 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जा रही है। शासन से प्रत्येक ग्राम पंचायत को 11 हजार रुपये धनराशि आवंटित की गई थी।