फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढके जाएंगे जंक्शन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म

Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेलवे की खास तैयारी
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे एक और कदम बढ़ाने जा रही है। यात्रियों को धूप और बरसात से बचाने के लिए प्लेटफार्म के खाली हिस्सों को भी ढकने की तैयारी है। प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर शुरू होने जा रहा है। सेकंड एंट्री पर भी लिफ्ट, एस्केलेटर की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन को पूरी तरह शेड्स से ढका हुआ है। अन्य प्लेटफार्म के काफी हिस्से खुले हुए हैं। यात्रियों की मांग के अनुसार अब रेलवे इन प्लेटफार्म को भी पूरी तरह ढकने जा रहा है। गत दिवस स्टेशन पर निरीक्षण करने आए एडीआरएम एसपी सिंह ने इस काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

एस्केलेटर तक पहुंचाएगा रैम्प
प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर की सुविधा दी जा रही है। स्वचालित सीढ़ियों को स्थापित करने की कवायद पूरी हो चुकी है। एस्केलेटर तक पहुंचने के लिए पार्सल बुकिंग के पास रैम्प बनाया जा रहा है। ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग को परेशानी न हो। 
विज्ञापन


सेकंड एंट्री पर लगेगा एस्केलेटर
सेकंड एंट्री से प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन सहित अन्य प्लेटफार्म पर जाने के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को अपने सामान के साथ ओवरब्रिज पर आने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि ओवरब्रिज पर आने के लिए उन्हें सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द ही रेलवे यहां पहले लिफ्ट और फिर स्वचालित सीढ़ियाें की सुविधा मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें