फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महोली रोड का नवनिर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लगभग एक साल से जर्जर हालात में पड़े महोली का नवनिर्माण शुरू हो गया। आवास विकास विभाग द्वारा करीब 1.87 करोड़ रुपये की लागत से यहां कार्य कराया जा रहा है। 28 सितंबर को सांसद हेमा मालिनी इसका उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मार्ग का दो चरणों में निर्माण कार्य होगा। पहले चरण में हाईवे किनारे स्थित बजरंग धर्मकांटे से जैन हॉस्पिटल तक और दूसरे चरण में जैन हॉस्पिटल से शांतिनगर तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि इसके निर्माण में 1.87 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मार्ग निर्माण के साथ-साथ चौड़ा भी होगा, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। फिलहाल कार्य शुरू हो गया और 28 सितंबर को सांसद इसका उद्घाटन करेंगी। इधर, अतिक्रमण निर्माण में रुकावट पैदा कर रहा है। इसलिए विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें