मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में रायपुर के चित्रकार भगवान कृष्ण की लीलाओं का चित्रण करते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रायपुर के चित्रकार तीर्थनगरी वृंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग की दीवारों पर चित्रकारी कर सजा व संवार रहे हैं। चित्रकारों की 15 सदस्यीय टीम भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं के साथ ब्रज का चित्रण कर रहे हैं, जो कि वृंदावन में आ रहे तीर्थयात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड द्वारा लाए गए इन चित्रकारों के अलावा नगर की परिक्रमा की दीवारों पर कला प्रस्तुति देने के लिए ललित कला अकादमी के कलाकार भी जल्द वृंदावन आएंगे। ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने के दौरान ब्रज की लीलाओं का दर्शन होगा। इसके लिए रायपुर व ललित कला अकादमी के चित्रकार परिक्रमा मार्ग में चित्रकारों को लाया गया है। जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक चित्रकारी कार्य चलता रहेगा।