फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कामां का नाम बदलकर कामवन करने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज वृंदावन देवालय समिति ने कामां का नाम बदलकर कामवन किए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। समिति ने राजस्थान सरकार से कामवन को तीर्थ स्थल एवं हेरिटेज सिटी घोषित करने की मांग दोहराई है। समिति ने नगर के बड़े दाऊजी मंदिर में आलोक गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें ब्रज के संतों, विद्वानों एवं समिति पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कामवन के गोपीनाथ मंदिर में हुई बैठक में इस संबंध में राजस्थान सरकार से मांग की गई थी। कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा में कामवन का विशेष महत्व है। जहां श्रीकृष्ण से जुड़े अनेक लीला स्थल, कुंड और ऐतिहासिक मंदिर हैं।
धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में दीपक गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, गोविंद महंत, कृष्ण बलराम गोस्वामी, कृष्णानंद भट्ट,भगवत स्वरूप शर्मा, हरि चंद गोस्वामी ,जगन्नाथ पोद्दार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें