फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहाेरा में भ्ाी ध्ामाऱ्र्ंतरण्ा पर हल्ला

Mon, 29 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुनापार के गांव सिहोरा से फरीदाबाद गया युवक सतीश से शकील बन गया और वहां निशा से निकाह कर लिया। एक साल बाद वह पत्नी को लेकर गांव लौटा तो परिवारीजनों को उसके धर्म परिवर्तन करने की जानकारी हुई। मामले को तूल पकड़ता देख युवक पत्नी के साथ फरीदाबाद लौट गया।
विज्ञापन

सतीश (30) तीन साल पहले मजदूरी करने फरीदाबाद गया था। तीन दिन पहले वह अपनी निशा के साथ वह गांव सिहोरा पहुंचा। इनके पहनावे को देख ग्रामीणों ने पूछा तो सतीश ने धर्म बदलने की जानकारी दी। सतीश ने बताया कि उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन  से किया है और अब उसका नाम शकील अहमद है। उसकी पत्नी निशा सैनिक कालोनी गुड़गांव रोड़ फ रीदाबाद की रहने वाली है। जानकारी होने पर रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सुधीर सारस्वत, चंद्रप्रकाश सारस्वत ने इसकी सूचना पूर्व विधायक अजय पोइया को  दी। पोइया गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक सतीश पत्नी को लेकर लौट गया था। शकील अहमद बने सतीश के भाई मुखिया ने बताया कि उन्हें धर्म परिवर्तन करने संबंध में सतीश ने कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें