मथुरा। बारिश के मौसम में गुलमोहर सोसाइटी में जलभराव की समस्या खत्म करने की कवायद चल रही है। एमवीडीए ने सोसाइटी के नालों की मरम्मत कराने की प्रस्ताव तैयार किया है। निर्माण कार्य के लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य कराया जाएगा।
ब्रज के धार्मिक स्थलों को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है।
इसके तहत एमवीडीए 2 करोड़ की लागत से राधा गुलमोहर सोसाइटी से गोवर्धन चौराहे तक नाले की मरम्मत कराने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।