मथुरा। जिले के हसनपुर-पालखेड़ा मार्ग पर लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े नाले के पुल का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 80 लाख रुपये की परियोजना को शासन से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
मांट विधानसभा क्षेत्र में हसनपुर-पालखेड़ा मार्ग स्थित नाले का पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी के साथ हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक ने इसके लिए 80 लाख रुपये की परियोजना बनाई थी। कार्य छह माह में पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। एई बीके शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण के लिए टेडिरिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। संवाद