फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली उपभोक्ताओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उपभोक्ताओं की बिल और अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए 1 से 31 अगस्त तक राज्य के सभी खंडीय, उपखंडीय, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता (वितरण व वाणिज्य) कार्यालयों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कैंप में बिल संशोधन, नए बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर बदलना, विधा (कैटेगरी) परिवर्तन और बिल जमा करने जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट किए जाएंगे तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड व इस्तेमाल करने में सहायता दी जाएगी। कैंप में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर किया जाएगा। जो लोग कैंप नहीं आ सकते, वे सीधे 1912 या व्हाट्सएप चैटबॉट से शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण कर व्हाट्सएप पर सूचित किया जाएगा। बिल संशोधन केवल बिल रिवीजन इंफॉर्मेशन मेमो और आरएमएस के जरिए ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें