फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की छटा में मनभावन लगे ठाकुरजी

Tue, 31 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
कामदा (फूलडोल) एकादशी से वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में फूल बंगला सजाने का क्रम शुरू हो गया है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को सायंकालीन बेला में ठाकुरजी ने सजाए गए भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य की झलक भर पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में फूल बंगला सजाने का यह क्रम हरियाली अमावस्या तक चार महीने चलेगा।
विज्ञापन


कामदा एकादशी पर ब्रजमंडल के लाड़ले ठाकुर बांकेबिहारी जब शाम के समय फूल बंगला में विराजमान हुए तो संपूर्ण मंदिर प्रांगण उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुरजी की अनुपम छटा देखने के लिए श्रद्धालु उन्हें देर तक निहारते रहे। मंदिर को विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। मंदिर को सजाने में विदेशी फूलों के साथ-साथ गुलाब, गेंदा, रायबेली, रजनीगंधा, मोगरा, चमेली, कुंद आदि सुगंधित पुष्पों का भी प्रयोग किया गया। दर्शनों का यह क्रम देर रात तक जारी रहा।

मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि यह क्रम हरियाली अमावस्या तक अनवरत जारी रहेगा। दूसरी ओर वृंदावन के ठाकुर सनेहबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, कुंजबिहारी सहित अन्य मंदिरों में भी फूल बंगले सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें