फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेश को रिश्तेदारों के घर ढूंढ रही है पुलिस

Mon, 20 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वीरेश यादव की तलाश में पुलिस ने सोमवार को कई जगह दबिश दी। सभी रिश्तेदारों के घर तलाशा गया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके कुछ संबंधियों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन


रामवृक्ष के खास रहे चंदन बोस और फिर राकेश गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब वीरेश यादव की तलाश चल रही है। वीरेश मूलत: बदायूं जनपद का रहने वाला है। वह रामवृक्ष के साथ ही राकेश गुप्ता का भी करीबी रहा है। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कुछ ठिकानों पर उसके छुपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां वह हाथ नहीं लगा है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि वीरेश की गिरफ्तारी से कई अहम राज खुल सकते हैं। वहीं एसटीएफ ने भी अपना जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन


अपने 20 साथियों के साथ गेट पर रहता था वीरेश
वीरेश यादव जवाहर बाग की सुरक्षा कमेटी में मुख्य ओहदेदार था। वह अपने बीस साथियों के साथ हमेशा जवाहर बाग के मुख्य गेट पर तैनात रहता था। जब भी पुलिस अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी जवाहर बाग में जाने की कोशिश करते थे वह अपने साथियों के साथ बाहर आ जाता था। सभी के हाथ में भाले और डंडे होते थे। वह कई दफा अफसरों से भिड़ भी चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें