फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एपीसीएल-9 के लिए पंजीकरण 17 से

विज्ञापन
एपीसीएल-9 की ट्रॉफी के साथ खड़े अधिवक्ता।
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल)-9 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम कृष्णापुरी स्थित होटल में बार एसोसिएशन और एपीसीएल समिति की संयुक्त बैठक में 17 अगस्त के पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एपीसीएल के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह ने एपीसीएल-9 के लिए 17 अगस्त से पंजीकरण शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। सचिव राकेश यादव ने एपीसीएल-8 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद एपीसीएल-8 की विजेता टीम राइजिंग स्टार के कप्तान सतेंद्र परिहार को समिति के सदस्य पुरुषोत्तम सिंह, अजय ठाकुर, गौरव शर्मा और नितिन कटारा ने चांदी का सिक्का (टॉस करने वाला) भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर उपमन्यु, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल, सौरभ श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, रवि उपाध्याय, सतेंद्र परिहार, अनिल शर्मा, अनुराग चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें