फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा की जीत पर संत-महंतों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते हुए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर संत-महंतों ने खुशी जाहिर की है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को हनुमान टेकरी आश्रम में धर्म रक्षा संघ ने महंत दशरथ दास की अध्यक्षता में गोष्ठी की। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का पूरी तरीके से इस्लामीकरण कर दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कहा कि बंगाल में सिर्फ भाजपा की ही नहीं बल्कि भारत की विजय हुई है। डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल भक्ति की भूमि है जिसे ममता बनर्जी ने इस्लामी जिहादियों के हाथ सौंप दिया था। महंत दशरथ दास महाराज ने कहा कि सनातन का सूर्योदय हुआ है। महंत अतुल कृष्ण दास ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में सनातनी अपने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। गोष्ठी में आचार्य बद्रीश महाराज, आचार्य ज्ञानेश, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामदास, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

वहीं भाजपा की जीत पर ब्राह्मण महासभा ने श्रीराधादामोदर मंदिर में साधु व वैष्णवजनों को भोजन कराया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की सुनामी टीएमसी को बहाकर ले गई है। मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि बंगाल की जीत तुष्टिकरण की राजनीति का अंत है। महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि बंगाल में बदलाव का यह स्वर जनमानस की उस गूंज का प्रतीक है जो अपने अधिकार, अभिव्यक्ति और आस्था के सम्मान की मांग कर रहा था। इस अवसर पर दामोदर गोस्वामी, ओमी गुरु, अजय बिहारी शर्मा, रविकांत गौतम, रवि शर्मा, देवेंद्र गौतम, धर्मेंद्र गौतम, अमित गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें