फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएसटी दरों में कमी से बढ़ेगा व्यापार, उपभोक्ता को होगा लाभ

विज्ञापन
कोलीकलां में जीएसटी बचत उत्सव के बारे में संवाद करते मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण।
विज्ञापन
कोसीकलां। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार और दरों में की गई कमी के फायदे गिनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण कोसी पहुंचे। उन्होंने नगर के प्रमुख बाजारों का दौरा करते हुए व्यापारियों और आम जनता से संवाद किया।
विज्ञापन


जीएसटी बचत उत्सव के तहत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी एवं उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के उपहार स्वरूप जीएसटी स्लैब में संशोधन किया है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि घटाई गई दरों का लाभ ग्राहकों तक अवश्य पहुंचाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टैक्स नियमों का पालन करें और अपने लेन-देन में ईमानदारी बरतें।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने भी अपनी राय साझा की और कहा कि घटाई गई जीएसटी दरों से उनके व्यवसाय को निश्चित रूप से फायदा होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उपभोक्ताओं तक यह लाभ पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें