फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कबड्डी प्रतियोगिता में मथुरा और आगरा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय मंडलीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-14 बालिका वर्ग में मथुरा प्रथम, आगरा द्वितीय, बालक वर्ग में मथुरा और आगरा संयुक्त रूप से प्रथम, अंडर-17 बालिका वर्ग में आगरा प्रथम, मथुरा द्वितीय, बालक वर्ग में फिरोजाबाद और आगरा संयुक्त रूप से प्रथम, अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा प्रथम, मैनपुरी द्वितीय तथा बालक वर्ग में आगरा और मथुरा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका अनूप चौधरी, बलभद्र सिंह, आशीष शर्मा, चंद्रशेखर, नितिन यादव, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चौधरी, रजत चौधरी, पंकज चौधरी, डीके सिंह ने निभाई। इस दौरान सुरेश चंद, डॉ. विजय कृष्ण सारस्वत, डॉ. कमल गौड़, सर्वेस सोलंकी, कुमारी सीमा शर्मा, ममता राजपूत, रूबी पवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें