इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन पसीना रुकने वाले शरीर के स्थानों पर हो जाता है। उमस के कारण शरीर में पसीना ज्यादा आने की वजह से खुजली, मुहासे, पित्ती की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। फंगल इंफेक्शन मुख्य रूप से नमी युक्त कपड़े पहनने से होता है। बारिश के दिनों में कपड़ों की नमी के कारण शरीर में संक्रमण फैल रहा है।
ये भी पढ़ें - आगरा की नई टाउनशिप: लाॅटरी से मिलेंगे प्लाॅट, आरक्षण व्यवस्था हुई लागू....सस्ते आवास लेने के लिए हो जाएं तैयार
बचाव के उपाय जरूर करते रहें
1- त्वचा रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अगर कपड़े गीले हों तो उन्हें बदलकर सूखे कपड़े पहनने चाहिए।
2- अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। बचाव के उपाय जरूर करें।
3- गर्मी में पसीना आने पर उसे सुखाते रहें।
4- बारिश में ज्यादा देर भीगने से बचें।
5- नम व गीले कपड़े न पहनें। कपड़ों को सुखाकर पहनें।
6- शरीर की सफाई का ध्यान रखें।
7- रोजाना साफ पानी से स्नान करें।