फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भूमि पूजन से शुरू हुआ बांके बिहारी मंदिर का पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। आन्यौर गांव में प्राचीन बांके बिहारी मंदिर का पुनर्निर्माण मंगलवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। मंदिर और उससे जुड़ी भूमि के विवाद को लेकर पांच दिन तक चले ग्रामीणों के धरने के बाद सहमति बनी थी।
विज्ञापन


विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, एडवोकेट पवन दुबे, ठाकुर माधव सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने पांच ईंटें रखकर निर्माण का शुभारंभ किया। पंडित सचिन ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कराया। मंदिर निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मंदिर और उससे लगी भूमि को लेकर विवाद के समाधान के लिए मथुरा स्थित अवागढ़ हाउस में एक पंचायत हुई थी। कुंवर नरेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई इस पंचायत में पांच बिंदुओं पर सहमति बनी। इन बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद पांच दिन से चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया था। धरने को ग्रामीणों के साथ व्यापारी नेताओं और गोसेवकों का भी समर्थन मिला।
तय हुआ कि बांके बिहारी मंदिर का निर्माण आगरा निवासी प्रदीप कंसल कराएंगे। शिवजी और हनुमानजी के मंदिरों का निर्माण ग्रामवासी आपसी सहयोग और चंदे से करेंगे। मंदिर परिसर और उससे लगी भूमि पर आगरा के व्यापारी बंधुओं का कोई अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि, उनके आवागमन पर रोक नहीं होगी। मंदिर के पुजारी की नियुक्ति भी ग्रामवासियों की सहमति से की जाएगी। इस दौरान नीटू ठाकुर, परशुराम ठाकुर, डा. जितेंद्र सिंह, धांसू, बाबू ठाकुर, दीवान सिंह, मुकेश कौशिक प्रधान, पवन मुखिया, पवन सिंह, रवि, सन्नी, अन्नी, लक्ष्मी नारायण, सचिन, डा. सीताराम और भूरा ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण व समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें