मथुरा। मथुरा के आर्मी एरिया में भवन निर्माण की राह में आ रहे 60 पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी गई थी। इस पर सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) ने सुप्रीम कोर्ट में 44 पेड़ काटने और 11 को शिफ्ट करने की सिफारिश की है। इसकी एवज में 550 नए पेड़ लगाने होंगे, जबकि एक हजार फूलदार पेड़ लगाने की सिफारिश की गई है।
मथुरा के आर्मी एरिया में भवन निर्माण कार्य के लिए रास्ते में पड़ने वाले 60 पेड़ों को काटने के लिए अदालत से अनुमति मांगी गई थी। इस मामले में सीईसी ने सिफारिश करदी है। इसमें 44 पेड़ों को काटने और 11 को शिफ्ट करने की सिफारिश की गई है। इसकी एवज में 1550 पेड़ लगाने होंगे।
इसमें 550 पेड़ नीम, पीपल, कदंब सहित अन्य प्रजातियों का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही एक हजार फूलदार पेड़ भी लगाने होंगे। इनका भी ब्योरा दिया गया है। डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि आर्मी एरिया में पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई थी। इसकी अनुमति मिल गई है। ब्यूरो