फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूटी बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। हाथरस रोड़ स्थित सोनई में रविवार रात स्कूटी और बाइक में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। थाना पुलिस ने बताया कि असलम और रियाज निवासी राधेश्याम कालोनी, मथुरा रविवार रात करीब 12 बजे मुरसान से मथुरा की ओर जा रहे थे। उधर, बृजेश कुमार निवासी ताजपुर थाना मुरसान राया से मुरसान की ओर जा रहे थे। रास्ते में सोनई मुख्य बाजार में दो वाहन सामने से टकरा गए। टक्कर के बाद तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर बिचपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां असलम (26) की मौत हो गई। बाकी दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें