फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरसीपुरम कॉलोनी में बनेगी आरसीसी रोड और नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टाउनशिप की नरसीपुरम कॉलोनी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी की सड़क और जलनिकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टाउनशिप की नरसीपुरम कॉलोनी की सड़क कई साल से जर्जर पड़ी है। गड्ढों में समा चुकी सड़क के कारण आए दिन हादसे होते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को राह चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाके में जलनिकासी का साधन नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या का सामना भी यहां के लोग कर रहे हैं।
इलाके के पार्षद ने कॉलोनी में आरसीसी की सड़क व नाला निर्माण का प्रस्ताव लगाया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि ऐसे ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और कॉलोनी की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें