फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों में रोष, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीएपी की कमी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रहीं हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, कानूनी व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार समाधान नहीं कर रही है। ठाकुर नरेश पाल सिंह ने कहा कि किसानों को आलू व सरसों की फसल की बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है। धान बेचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान सिम्मी बेगम, अश्वनी शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल, ठाकुर साहब सिंह, गिरिराज सिंह, धर्मवीर सिंह सोलंकी और रामदेव सोलंकी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें