फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय के साथ शुरू हुआ जिले में राशन वितरण

विज्ञापन
राशन की दुकान पर खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मई माह के राशन का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन प्राथमिकता के तौर पर अंत्योदय के कार्डधारकों को नि:शुल्क गेहूं-चावल दिए गए। ग्रामीण अंचल में पात्र गृहस्थी कार्डधारक भी राशन लेने पहुंचे।
विज्ञापन

निर्धारित व्यवस्था के तहत एक मई से मासिक राशन का वितरण शुरू किया गया है। जनपद में एक साथ करीब 800 दुकानों पर राशन वितरण सेे ई-पॉस मशीन पर नेटवर्किंग की समस्या उत्पन्न हुई। दोपहर के वक्त यह स्थिति और गंभीर हो गई। इससे लोगों को तेज धूप के बावजूद राशन की लाइन में ज्यादा वक्त तक खड़ा होना पड़ा है। जिला पूर्ति अधिकारी के साथ प्रशासनिक अफसरों ने भी राशन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के कई इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश दिए।
सील इलाके में एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह और डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं। हालांकि पहले दिन अंत्योदय कार्डधारकों के लिए राशन वितरण किया गया, जिनकी संख्या जनपद भर में 41 हजार के करीब है। डीएसओ ने बताया कि कुछ ऐसे डीलरों की शिकायत मिली है, जो अन्य डीलर के कार्ड पर राशन नहीं दे रहे हैं। ऐसी शिकायतों की जांच के उपरांत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब कोई भी कार्ड धारक किसी भी डीलर से राशन प्राप्त करने का हकदार है।
विज्ञापन

कार्ड बगैर भी मिलेगा राशन
लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार ने आवश्यकता पर प्रत्येक गरीब व्यक्ति को राशन देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए नए राशन कार्ड जारी करने के साथ उस अवधि तक राशन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीएम ने इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम और शहर में नगर निगम को अधिकृत किया है, जो ऐसे पात्र व्यक्तियों की जांच उपरांत बगैर कार्ड के भी खाद्यान्न उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में लोग तहसील सदर के लिए एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454417726, एसडीएम गोवर्धन 9454417727, एसडीएम छाता 9454417730, एसडीएम मांट 9454417397, एसडीएम महावन 9454417729 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें