फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण रजत रथ पर विराजे ठाकुर बांकेबिहारी

Thu, 07 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
स्वर्ण रजत रथ
विज्ञापन
रथयात्रा महोत्सव पर जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण रजत निर्मित रथ पर विराजे तो भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा। बुधवार शाम नगर में जगह-जगह भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। वहीं ठाकुर बांकेबिहारी महाराज भव्य फूलबंगले के बीच सजाए स्वर्ण रजत निर्मित रथ पर विराजमान हुए।
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी युवराज ने बताया कि 250 किलोग्राम चांदी और 250 ग्राम सोने से निर्मित इस भव्य रथ में चार घोड़े और एक बग्गी है। बुधवार शाम की बेला में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने रथयात्रा महोत्सव पर भक्तों को इसी भव्य रथ में विराजकर दर्शन दिए। भक्त आराध्य के दर्शन पाकर अभिभूत हो गए। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दर्शन देने से पूर्व कई श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य इस रथ की पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें