फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का वृंदावन में संगठन विस्तार पर मंथन

विज्ञापन
अलंकार अग्निहोत्री को ठाकुर जी का चित्रपट भेंट करते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। गोधूलिपुरम स्थित श्री हरिदास धाम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की बैठक में मोर्चा के संस्थापक एवं बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सवर्ण समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां सवर्ण समाज के प्रति उपेक्षापूर्ण हैं, इसलिए समाज को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी है तथा तहसील स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी का एक भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मेलन वृंदावन में आयोजित किया जाएगा। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट नवोदित गोस्वामी, बिहारी लाल शर्मा, महेंद्र चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, संजय यादव, प्रतीक बघेल, कुंचित शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें