फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करता युवक पकड़ा, पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करते हुए युवक को पकड़ लिया गया। युवक को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में उसे जेल भेजा है तथा किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। युवक मुकेश ने उसे फुसलाकर अपने घर में बुला लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी का छोटा भाई उसे तलाशता हुआ घर से बाहर आया। जब वह नहीं मिली तो उसे पड़ोसी के घर में जाने का शक हुआ। उसने अन्य परिजन को बुला लिया, जहां युवक को पकड़ लिया गया और पिटाई की। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें