फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से टक्कर में बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/राया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस रोड पर गांव कोयल के समीप रविवार को रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। ग्राम झझर थाना मांट निवासी धर्मवीर सिंह (35) पुत्र लक्ष्मन सिंह मोटर साइकिल से इगलास जा रहे थे।

गांव कोयल के समीप सामने से आ रही हाथरस डिपो की बस ने बाइक की टक्कर हुई। इसमेें धर्मवीर घायल हो गया। बस चालक मौके पर ही बस को छोड़ कर भाग गया। बताया गया कि धर्मवीर काफी देर तक घायल हालत में घटना स्थल पर पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले गई जहां पर चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें