फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवती को चरकुला नृत्य के लिए लोकविद सम्मान मिला

विज्ञापन
मथुरा। चरकुला नृत्य के लिए लोकविद सम्मान से सम्मानित की गईं रामवती देवी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा वर्ष 2019 के लोकविद सम्मान समारोह में नंदगांव की रामवती देवी शर्मा को चरकुला नृत्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड के लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामवती दिल्ली, लखनऊ में विभिन्न महोत्सवों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। इसके अलावा, आकाशवाणी, दूरदर्शन, गणतंत्र दिवस, लोकनृत्य समारोह दिल्ली में 1995, 1998 और 2002 में चरकुला नृत्य और ब्रज की होली की प्रस्तुति दे चुकी हैं।
लोकविद सम्मान के तहत, लोक कलाकारों को श्रीफल, अंगवस्त्र के साथ नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। रामवती ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा के तीन-तीन तथा राजस्थान, बिहार, और उत्तराखंड के दो-दो कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें