फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हुई रामवृक्ष यादव की डीएनए रिपोर्ट

Mon, 20 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ramvriksha yadav
विज्ञापन
रामवृक्ष यादव की डीएनए रिपोर्ट सोमवार को भी पेश नहीं हो सकी। इस मामले में जेल में बंद आरोपी प्रेमचंद न्यायालय में पेश हुआ। आरोपी ने अपनी पत्रावली अलग करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जयगुरुदेव आश्रम निवासी रवि सुरेश चंद्र दवे ने वर्ष 2011 में न्यायालय के आदेश पर थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें रामवृक्ष यादव सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने के आरोप थे। दो जून 2016 को जवाहरबाग कांड के बाद पुलिस ने न्यायालय को बताया कि रामवृक्ष यादव की मृत्यु हो गई है। इस पर न्यायालय ने रामवृक्ष और उसके बच्चों के डीएनए जांच कराने के आदेश दिए थे।

इस मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायालय नवम विवेकानंद शरण त्रिपाठी के न्यायालय में रिपोर्ट पेश की जानी थी।

इस पर जेल में करीब एक साल से बंद प्रेमचंद्र निवासी गोरखपुर न्यायालय में पेश हुआ। प्रेमचंद के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि हमने न्यायालय में सुनवाई के लिए पत्रावलि अलग करने का प्रार्थना पत्र दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इधर, सहायक शासकीय अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को डीएनए जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है। अब अगली सुनवाई अब 31 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें