फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीराम लीला सभा द्वारा नगर में होने वाली रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। इसे भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभा के पदाधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की है। इधर रामलीला के पात्रों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन



सभापति जयंती लाल अग्रवाल ने बताया कि 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 25 सितंबर को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर वेदोक्त रीति से गणपति, वरुण आदि देव पूजन के साथ किया जाएगा। इसके बाद मुकुट पूजन एवं गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। सर्वप्रथम श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न, हनुमान, ब्रह्मा एवं भगवान शिव आदि के मुकुट, पोशाकों का पूजन कर सभी स्वरूपों एवं अन्य पात्रों का वरण बंधन किया जायेगा। शाम 4 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट एक गोविंद नगर से गणेशजी की भव्य शोभायात्रा आकर्षक झाकियों, ढोल, काली अखाड़ों व बैंडों के साथ प्रारंभ होगी। इसमें श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमानजी के स्वरूप चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे।

महामंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि 26 को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र की लीला, 27 को शिव पार्वती विवाह, 28 को नारद मोह एवं रावण जन्म, 29 को आकाशवाणी लीला शाम को असकुंडा बाजार एवं रात्रि में जन्मस्थान पर श्रीराम जन्म, जन्मोत्सव बधाई एवं छप्पन भोग, 30 को अहिल्या का उद्धार, जानकी जन्म एवं ताड़का वध लीला, 1 अक्तूबर को गौरी पूजन पुष्य वाटिका, 2 को धनुष यज्ञ एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद, 3 को श्री राम बरात निकाली जाएगी। इस अवसर पर नागेंद्र मोहन मित्तल, विनोद सराफ, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, कन्हैया लाल बजाज, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप कुमार , विजय कुमार, शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें