फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर जन-जागरण रथ यात्रा का चौमुहां में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
फोटो-59 -60 चौमुहां में राम मंदिर निर्माण धन संग्रह जनजागरण रथयात्रा का स्वागत करते चेयरमैन व भाजपा ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
चौमुहां। अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण महाअभियान के तहत जनजागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है। बृहस्पतिवार को मथुरा से चलकर चौमुहां पहुंची रथ यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीराम पहलवान ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीराम पहलवान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों के आह्वान पर पूरे भारत में मंदिर के निधि समर्पण की शुरुआत होने जा रही है। अभियान में प्रत्येक हिंदू परिवार से स्वेछानुसार निधि लेकर मंदिर निर्माण में उपयोग किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से भी समर्पण राशि भेजी जाएगी। इसके लिए जन जागरण रथ यात्रा निकाली गई है। यह रथ यात्रा पूरे जनपद में भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का निर्माण है।
विज्ञापन

यह मंदिर भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व के लिए दर्शन का केंद्र बनेगा। लंबे संघर्ष, असंख्य बलिदान के बाद निर्मित हो रहा श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। सत्यपाल चौधरी, देवेश पाठक (जिला महामंत्री), जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, चेयरमैन बिहारीराम पहलवान, सत्यनारायण वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार वार्ष्णेय, रोहित सिंह, जिलामंत्री प्रवीण पाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह पीयूष धनगर, लोकेश तोमर, पिंकी सेठ, संजय सिंह, मुकेश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें