फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीना...

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में भगवान राम का राज्याभिषेक करते हुए मुख्य अतिथि पीसी जैन। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भरतमिलाप मेले के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। रस्म पूरी होते ही पूरा परिसर रामायण की चौपाई प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीना...से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 24 अवतार एवं आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। भरत मिलाप मेले के संपन्न होने के बाद मेला स्थल पर भगवान राम का राज्याभिषेक मुख्य अतिथि गिर्राज जैन, सतीश जैन, लायंस इंटरनेशनल क्लब फाउंडेशन के राष्टीय कोआर्डीनेटर पीसी जैन ने मेला आचार्य मोरकुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य किया। राज्याभिषेक होते ही पूरा मेला क्षेत्र रामचंद के जयघोषों से गूंज उठा। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री जैन ने राम-सीता-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न, हनुमान, काली के पात्र का निर्वहन करने वाले कलाकारों को विदाई दी। इस मौके पर सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर, संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, कैलाश चंदौरिया, केके अग्रवाल, कैलाश सर्राफ आदि मौजूद थे।
मनोहारी झांकियों से राममय हुआ कोसी
कोसीकलां। भरतमिलाप मेले के अंतर्गत राम जी की सवारी को देखने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में देर रात्रि तक झांकियां निकलती रहीं। करीब 10 से अधिक संजीव झांकियां बैंडबाजों के साथ निकाली गई। मेले के दौरान निकाली गई पुष्पक विमान की झांकी का पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, अतुल सिसौदिया, चेतन शर्मा, कल्यान सिंह ने तथा पुरानी जीटी रोड पर विश्व ब्राह्मण सभा राष्ट्रीय सचिव जगदीश शर्मा, रामकुमार, रामनारायण शर्मा, रामकिशन आदि ने आरती उतारी। संस्थान के अध्यक्ष राहुल जैन कामियां ने बताया कि हरियाली तीज पर बिहारीजी के दर्शन प्रथम, राधा बल्लभ द्वितीय, विध्यासनी देवी तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें