फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचा राष्ट्रीय एकता का पहरुआ

Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
राजेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने और शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर रांची से दिल्ली तक की सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले राजेश मिश्रा शनिवार को वृंदावन पहुंचे।  राजेश केवल 12वीं पास हैं। वह अब तक लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों, कस्बों, शहरों के स्कूलों में वो जरूर जाते और बच्चों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाते।

राजेश रांची के रामगढ़ के रहने वाले हैं। 15 अगस्त को मां कल्पना देवी का आशीर्वाद लेकर वह सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले। बोले कि आज हमारे देश में स्कूलों में बच्चों को शहीदों की जीवनी और राष्ट्रभक्ति चेतना की शिक्षा कम दी जा रही है।

जबकि आज भावी पीढ़ी को देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों की वीरता की गाथा से अवगत कराने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करने वाले राजेश ने बताया कि वे अगले कुछ दिनों में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उन्होंने पीएमओ से समय मांगा है। शनिवार को वृंदावन कोतवाली में उन्होंने अपने वृंदावन आने की जानकारी दी और वहीं रुक गए। वृंदावन में मंदिरों में दर्शन करने के बाद राजेश रविवार को अगले पड़ाव पर निकलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें