फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पथ पर आगे ले जाएगा कांग्रेस-सपा गठबंधन

Wed, 08 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राजबब्बर का रोड शो
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार को वृंदावन में रोड शो कर कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस-सपा गठबंधन नया अध्याय लिखने जा रहा है। ये गठबंधन यूपी को समाजवाद के रास्ते से विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। रोड शो सीएफसी चौराहा से प्रारंभ हुआ। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सपना है कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले। बदहाल किसानों के जीवन में खुशियां आएं और त्रस्त व्यापारी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यूपी में अधिक से अधिक सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं और एक मजबूत सरकार बनाएं।

रोड शो में प्रत्याशी प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, श्रीगोपाल वशिष्ठ, संदीप अरोड़ा, नूतन बिहारी पारीक, शंभूचरण पाठक, चंद्रमोहन जायसवाल, विष्णुदान शर्मा, घनश्याम चौधरी, याकूब उस्मानी, शत्रुघभन शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, गौरव गोस्वामी, लीलाधर सिंह, पवन यादव, सुजीत वार्ष्णेय, गया यादव, मिश्रीलाल यादव, ब्रजेश गुप्ता आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन


रोड शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के रोड शो के समापन पर नगर पालिका चौराहे पर कांग्रेस की चुनावी सभा प्रस्तावित थी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को रोड शो की समय सीमा समाप्त होने के कारण अठखंभा से ही लौटना पड़ा।

यहां से राजबब्बर कार में बैठकर हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कालेज के मैदान पर बनाए हेलीपैड पर पहुंचे और अगले पड़ाव के लिए चले गए। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने बताया कि चुनाव आयोग से 10 से 12 बजे तक ही हमें रोड शो करने की अनुमति दी गई थी। इसी समय में नगर पालिका चौराहे पर चुनावी सभा करनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें