फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों की हड़ताल, कार्यालयों पर लटके ताले

विज्ञापन
मथुरा। कलक्ट्रेट में धरना देते राज्य महासंघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। चकबंदी विभाग को राजस्व में समायोजन करने की पहल का गुरुवार को कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ विरोध किया। इस प्रदर्शन में राजस्व कर्मियों के साथ तहसीलदार, नायब और अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी कार्यालयों में ताले लटके रहे। वादकारी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

सरकार चकबंदी को राजस्व विभाग में समायोजन करने जा रही है। इसके विरोध के लिए 17 सितंबर को राजस्व महासंघ का गठन किया गया। इसमें तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक को आंदोलन की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हड़ताल की गई। सभी तहसीलों पर ताले लगा दिए गए। कलक्ट्रेट कर्मी ने भी इसमें सहभागिता निभाई। यह स्थिति देेखकर वादकारी तहसील से वापस लौट गए। कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया गया।
इसमें राजस्व से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चकबंदी विभाग के राजस्व में समायोजन के अलावा ,अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सेवा स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव का भी विरोध किया। वेतन विसंगति के निराकरण की मांग उठाई। महासंघ के अध्यक्ष तहसीलदार नीरज शर्मा ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया गया है। महासंघ के मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मांग नहीं मानी तो यह आंदोलन आगे भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, लेखपाल, संग्रह अमीन, राजस्व निरीक्षक, श्रम विभाग आदि मौजूद रहे। महासंघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें