फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकट पूजन के बाद निकाली भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा

विज्ञापन
मथुरा। बाल रामलीला कमेटी द्वारा गणेश पूजन की सवारी के साथ निकाली गईं झांकियां, ठाकुर जी के पांचों - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। श्रीबाल रामलीला कमेटी की ओर से रामवाटिका में मंत्रोचारण तथा वैदिक रीति से मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भगवान गणेश जी की सवारी निकाली गई।
विज्ञापन

आचार्य पंडित मनोज मोहन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम सभी स्वरूपों के मुकटों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजन किया। इसके बाद सभी स्वरूपों के बरन बंधन किया गया। मर्यादा में पात्रौ को बांधा गया। इसके बाद राम वाटिका से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे पहले घोड़े, ऊंट चल रहे थे। राधा कृष्ण, शिव परिवार, मां दुर्गा, हनुमान की मनोहारी झांकी के साथ भगवान श्रीराम का डोला शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड से राम धुन बजाई जा रही थी।
वहीं अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। शोभायात्रा में सभापति मदन मोहन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, राधाविहारी गोस्वामी, सौरभ खंडेलबाल, बिपुल पारिक, कृष्ण मुरारी, बृज बिहारी,विशन दयाल सराफ , राजेन्द्र प्रसाद बंसल, नरेंद्र प्रताप, योगेश आवा, अमित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें