फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध रूप से कारतूसों की बिक्री, राजस्थान पुलिस ने मथुरा में मारा छापा;  शर्मा गन हाउस के संचालक गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के होलीगेट स्थित शर्मा गन हाउस के संचालक को बृहस्पतिवार की शाम राजस्थान पुलिस अवैध रूप से कारतूस बेचने के मामले में गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।
 
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के होलीगेट स्थित शर्मा गन हाउस के संचालक को बृहस्पतिवार की शाम राजस्थान पुलिस अवैध रूप से कारतूस बेचने के मामले में गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि राजस्थान के छोटी सादड़ी थाने की पुलिस बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बताया कि होलीगेट स्थित शर्मा गन हाउस से हथियार तस्कर ने कारतूस खरीदे हैं। मध्यप्रदेश के कुख्यात बदमाश सलमान से पूछताछ के आधार पर पुलिस शर्मा गन हाउस पर पहुंची। यहां संचालक डेंपियर नगर निवासी गोपाल शर्मा उर्फ जाॅली से पूछताछ की और कारतूसों का हिसाब देखा। हिसाब में गड़बड़ी मिलने के बाद राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई।

पुलिस ने 28 जून को गंगाधर निवासी राकेश राठौर को पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने मध्य प्रदेश के कुख्यात बदमाश सलमान खान और बाबू फकीरा उर्फ बाबू शूटर के गैंग को हथियार सप्लाई की जानकारी दी। बाबू फकीरा की मौत हो चुकी है, लेकिन सलमान बांसवाड़ा जेल में है।
विज्ञापन


पुलिस ने सलमान को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर भाटखेड़ी के जंगलों से देशी विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया। सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने हथियार धौलपुर निवासी बदमाश जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के एटा निवासी कृष्णपाल उर्फ केपी और यूपी के फिरोजाबाद निवासी धीरेंद्र सिंह से खरीदे थे। हथियारों के लिए कारतूस उसने मथुरा स्थित शर्मा गन हाउस से खरीदे।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें