गोवर्धन से जुड़ी राजस्थान गांठौली-बहज सीमा पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन। राजस्थान से आने वाली बसों के शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने गांठौली-बहज सीमा पर आवागमन को रोक दिया है। अनुमति वाली बसों का प्रवेश जाजमपट्टी-रारह सीमा से ही किया जाएगा। बीते रविवार को राजस्थान से आई सैकड़ों बसों को अनुमति न होने पर रोक दिया गया।
इसके बाद बसें वापस हो गईं। शासन से अनुमति मिलने के बाद अब यूपी सीमा में प्रवेश के लिए बस भरतपुर से रारह-जाजमपट्टी होकर मथुरा पहुंचेंगी। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में मदद के लिए जाजमपट्टी को राहत शिविर बनाया है। दूसरे प्रांत से आने वाली बसों को सिर्फ एक ही रूट से प्रवेश कराया जाएगा। बहज चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि इस मार्ग से आई सभी बसों को वापस कर दिया गया है। संवाद