फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजाधिराज ने कालीघटा में भक्तों को दिए दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज काली घटा में दर्शन देते हुए।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने सोमवार को श्याम घटा (काली घटा) में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। शाम को काली घटा में दर्शन के लिए कई शहरों से भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर में ठाकुरजी की एक झलक के लिए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सावन मास में हिंडोले और घटाओं में ठाकुरजी के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को सावन दशमी शुक्ल पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज काली घटा में विराजमान हुए। पूरे मंदिर में बादलों की गड़गड़ाहट, चिड़ियों की चहचहाहट एवं घनघोर बारिश और बिजली कड़क रही थी। यह क्रम पूरे सावन मास में निरंतर जारी रहेगा और कल ठाकुरजी पवित्रा एकादशी के अवसर पर पवित्रा के हिंडोले में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें