फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा देवी सिंह नाट्य मंचन से बच्चों में निखरी अभिनय प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज के अमर शहीद राजा देवी सिंह के क्रांतिकारी जीवन पर तैयार नाटक का मंचन कर बच्चों ने अपनी अभिनय प्रतिभा प्रदर्शन किया। बुधवार सांय मंचन बाल रंग कार्यशाला के समापन पर गीता शोध संस्थान परिसर के मुक्ताकाशीय रंगमंच पर हुआ।
विज्ञापन

मंचन का शुभारंभ जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज वर्मा और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने मंचन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपनी ओर से नकद पुरस्कार के बतौर प्रदान करने की घोषणा की। यह प्रशिक्षण भारतेंदु नाटॺ अकादमी के प्रशिक्षक विभांशु वैभव और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया।
गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, डॉ. उमेश शर्मा, इंजीनियर आरपी सिंह यादव, राजा देवी सिंह के वंशज लोकेंद्र पाल सिंह ने सभी बच्चों को टी-शर्ट प्रदान कीं। मंचन के दौरान रंग जगत से जुड़े अनूप शर्मा, संजय शर्मा, चुरकुला स्कूल के एमडी संजय शर्मा, लोकेंद्र कौशिक, रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज के नवीन चौधरी, रंगकर्मी डॉ. खेमचंद्र यदुवंशी, साहित्यकार कपिलदेव उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. देव प्रकाश, राजकीय संग्रहालय के पूर्व निदेशक एसपी सिंह, विनय गोस्वामी, देवेंद्र पाल और दिलीप यादव आदि उपस्थित रहे। पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें