फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेम प्रसंग के चलते मारी गई थी राजमिस्त्री को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। 13 फरवरी को शेरनी की नगरिया गांव में राजमिस्त्री को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात की साजिश रची। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि शेरनी की नगरिया निवासी राजमिस्त्री संतोष की पत्नी का नौहझील के बरौठ निवासी सुनील से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संतोष राह में रोड़ा था। ऐसे में पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसी के तहत सुनील ने ट्यूबवेल की हौद बनवाने के लिए खेत पर बुलाया और गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया।
पूछताछ में सुनील ने बताया कि शेरनी की नगरिया में रिश्तेदारी है। ऐसे में उसका गांव में आना जाना होता था। पहले आंखों से नजरें चार हुईं और फिर फेसबुक व फोन से बात आगे बढ़ी। संतोष को भनक लगने लगी तभी उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील को मांट ब्रांच गंग नहर पटरी कपूर वाली बगीची से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी महिला को गांव शेरनी की नगरिया घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंभालने, मोबाइल फोन की लोकेशन व पीड़ित की पत्नी के फोन की जांच करने पर मामले का खुलासा हो सका।

एक माह पहले जहर देकर हत्या की कोशिश की थी
शेरनी की नगरिया में पति को गोली मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला चार बच्चों की मां है। सबसे बड़ा लड़का 19 वर्ष का है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया है कि एक माह पूर्व धोखे से उसने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उस वक्त संतोष को उल्टी हो गई और वह बच गया। इस बार वह कोई और मौका गंवाना नहीं चाहती थी। इस कारण गोली मारने की साजिश रची। गनीमत रही कि संतोष दूसरी बार भी बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें