फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पति से कहासुनी होने के बाद मायके में रह रही पत्नी ने जब ससुराल जाने से इंकार किया तो पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। परिवार वालों का कहना है कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर क्लेश होता था।
विज्ञापन

शेरगढ़ के गांव हुसैनी निवासी गोविंद (42) पुत्र सोहन राजमिस्त्री था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। परिवार वालों की मानें तो गोविंद शराब पीने का आदी था। इसी आदत को लेकर घर में अक्सर क्लेश रहता था। पिछले दिनों इसी क्लेश के चलते गोविंद की पत्नी अपने मायके रिफाइनरी के गांव छड़गांव आ गई थी। बृहस्पतिवार को गोविंद उसे घर ले जाने के लिए आया था। शराब की आदत को लेकर ससुराल में भी कहासुनी हो गई और पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया।
इसी से गुस्सा होकर वह रात को दो बजे के करीब बाद रेलवे स्टेशन पर आया और ट्रेन के आगे कूद गया। सुबह बाद स्टेशन से इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी गई। शुक्रवार सुबह सात बजे उसकी शिनाख्त गोविंद के रूप में हुई तो परिवारीजन को बताया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर मथुरा आगरा रेल मार्ग पर नरहौली गांव के निकट एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें