फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसुरी रंगोत्सव में बिखरे कला संस्कृति के रंग

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में रंगोत्सव में प्रस्तुति देती कलाकार। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शोध संस्थान में चल रहे रंगोत्सव में दूसरे दिन भी कला संस्कृति के रंग बिखरे। विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अपनी लोककलाकी प्रस्तुतियों से दर्शकों को देश की सांस्कृतिक समृद्धि का दीदार कराया।
विज्ञापन

गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी के द्वितीय नृत्य एवं नाटक रंगोत्सव के सुबह के सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती और बांके बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। शुभारंभ कार्तिक गोस्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मश्री कृष्णा चित्रकार, मुख्य अतिथि ललित अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर सुजाता सिंह और भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने किया।
धरोहर सांस्कृतिक केंद्र बोकारो झारखंड ने अपनी संस्कृति के गुणगान को दर्शाते हुए परंपरागत समूह नृत्य प्रस्तुत करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद कलाक्षेत्र कोलकाता और ध्रुपद डांस एकेडमी इंदौर के कलाकारों ने नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी जिससे पूरा हॉल तालियों से गूंज गया । हुनर संस्थान आजमगढ़ व गोपी कृष्ण कला मंच बड़ौदा के कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

संचालन अतुल श्रीवास्तव व प्रेम कौशिक ने किया। संस्थान निदेशक विनय गोस्वामी व अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुषमा अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शारदा हरलालका, सारिका खंडेलवाल, सीता अग्रवाल, राधा गोस्वामी, मोहन लाल शर्मा, अभय वशिष्ठ, विवेक आचार्य, पंकज सक्सेना, रश्मि शर्मा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें