फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से धुला जूनियर क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ की जिला जूनियर क्रिकेट लीग-2026 बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पहले मुकाबले में प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी और वृंदावन क्रिकेट अकादमी के बीच बारिश के कारण परिणाम नहीं निकल सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ और अशोक कैंथवास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लेनम ने 30 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन बनाए। जयंत प्रताप ने 48, अनूप कुमार ने 29 और भोजराज ने 21 रन बनाए। वृंदावन की ओर से धीरज सिंह और कार्तिक ने तीन-तीन तथा आर्यन ने दो विकेट लिए। जवाब में वृंदावन अकादमी ने आठ ओवर में एक विकेट पर 95 रन बना लिए थे। धीरज सिंह 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋतिक चौधरी ने नौ रन बनाए। प्लेनम की ओर से विष्णु ने एक विकेट लिया।
इसी बीच बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और परिणाम नहीं निकल सका। मैच में अंपायर अनिल आहूजा और अमन सिसोदिया रहे, जबकि स्कोरिंग ललित ने की। इस दौरान योगेश द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, रोहित सिंह, रवि गुर्जर, लोकेश तोमर और हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे। सचिव कमल चावला ने बताया कि बारिश के कारण अगले दिन का मैच स्थगित रहेगा। इसके बाद के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें