फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का यमुना पुल क्षतिग्रस्त, धीमीगति से निकाली जा रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
मथुरा। यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने पर धीमी चलती ट्रेन को झंडी दिखाता कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। चलती मालगाड़ी का डाला अचानक खुल गया और यमुना रेलवे पुल के गार्डर में लगा, जिससे गार्डर टेढ़ा हो गया। पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुल की तकनीकी जांच की गई। जांच टीम को पता चला कि मालगाड़ी का डाला लगने से गार्डर टेढ़ा हुआ है। इसके बाद पुल पर दो गार्ड तैनात कर दिए गए जो कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

बनवारी घाट से लक्ष्मीनगर यमुना पार तक करीब 600 मीटर का रेलवे का पुल है। छह दिन पूर्व इस पुल से गुजर रही मालगाड़ी की एक बोगी का डाला खुल गया, जो पुल के गार्डर (रैलिंग) से टकरा गया। इससे गार्डर टेढ़ा हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और जांच की। आपीएफ इंस्पेक्टर चेतराम ने बताया कि खराबी को ठीक कराया जा रहा है।
फिलहाल कॉशन लेकर इस मार्ग पर मालगाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गुजारा जा रहा है। दो गार्ड भी मौके पर तैनात किए गए हैं। पुल कैंट रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर है इसलिए इस पुल पर ट्रेनों की रफ्तार कम ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें