फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की उदासीनता यात्रियों पर भारी

Wed, 06 Jan 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन से वृंदावन के मध्य चलने वाली रेलबस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी छह माह से बंद पड़ी रेलबस को दोबारा शुरू कराने के प्रति रेलवे के अधिकारी उदासीन हैं। बुधवार को नगर के ब्राह्मण समाज ने शीघ्र रेलबस सेवा शुरू करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि रेलबस सेवा को शुरू न करके रेलवे के अधिकारी अपनी उदासीनता का परिचय दे रहे हैं। छह माह से बंद पड़ी रेलबस अब रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। वहीं दैनिक यात्रियों की परेशानियों का सबब भी बन रही है।

सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि रेलबस यात्रा ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मथुरा से वृंदावन आने जाने के लिए सुरक्षित होने के साथ सस्ती और सुगम माध्यम थी। देश में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना का दावा करने वाला रेलवे अब ब्रज में खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन


लाड़िली वल्लभ उपाध्याय ने कहा कि रेलबस वृंदावन में रेलवे की पहचान हुआ करती थी लेकिन आज अपनी ही पहचान को बचा पाने में रेलवे के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। रेलबस बंद होने से न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है बल्कि रेलवे को भी नुकसान पहुंच रहा है।

कपिलदेव शास्त्री का कहना था कि रेलबस दैनिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ मथुरा जंक्शन पर उतरने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए वृंदावन आने का बेहतर माध्यम थी। छह माह से रेलबस बंद होने के कारण यात्री अब मथुरा से अन्य विकल्पों से आने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें