फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभु’ से स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा की आस

Thu, 25 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट से हर कोई अपनी उम्मीद लगाए है। कोई ट्रेन में अतिरिक्त कोच तो काई नई ट्रेन चलाने की बात कर रहा है तो आधी आबादी की मांग अब भी सुरक्षा की है। बुजुर्ग यात्री अपने हिसाब की सुविधाएं ट्रेन और स्टेशन पर चाहते हैं।
विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण ये है कि सुविधाओं के लिए खर्चा करने से भी किसी को परहेज नहीं है। इसका मतलब हुआ कि इस रेल बजट में यदि किराया बढ़ाने की बात भी हो तो लोगों को परहेज नहीं होगा बशर्ते सुविधाएं पूरी मिलें। ट्रेन और स्टेशन पर स्वच्छता के विषय पर सबकी मांग एक है।

व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों प्रयासों से लोग स्टेशन परिसर और ट्रेन को स्वच्छ बनाने की मांग कर रहे हैं। आस्था के पर्यटन का केंद्र बन चुकी ब्रज नगरी श्रद्धालुओं के अनुरूप नई ट्रेन चलाने की मांग भी कर रही है। उम्मीद की जा रही है यात्रियों की अरदास प्रभु (रेल मंत्री) तक जरूर पहुंचे।
विज्ञापन



जैनेंद्र वर्मा चाहते हैं दैनिक यात्रियाें के लिए ट्रेन में जनरल कोच बढ़ाए जाएं। सुबह साढे़ पांच बजे के बाद दिल्ली की ओर जाने के लिए कोई लोकल ट्रेन नहीं है। शाम को भी सवा पांच बजे के पहले मथुरा की ओर कोई लोकल ट्रेन नहीं है। रेलवे को इस समय भी लोकल ट्रेन चलानी चाहिए।


भूरी सिंह चाहते हैं यह मूलभूत सुविधाएं अवश्य होनी चाहिए। इनके न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।


वरुण गर्ग चाहते हैं मथुरा से नई ट्रेन चलाई जाएं। यहां प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। स्टेशन पर सफाई नहीं रहती। ट्रेन में भी गंदगी रहती है। रेलवे को चाहिए कि वह ट्रेन के अंदर और बाहर पूरी तरह सफाई रखे।
विज्ञापन


अनीता चावला चाहती हैं रेल मंत्रालय को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दे और ट्रेनों में महिला कोच बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें