फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दवाओं के नमूने लिए, तीन की बिक्री पर रोक

Tue, 14 Jul 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि विभाग और प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त टीम ने शहर में दवा की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दवाओं के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। दवाओं के बिल न दिखाए जाने पर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर के निर्देश पर औषधि विभाग के सहायक आयुक्त पीके मोदी के नेतृत्व में मथुरा में दो अलग-अलग टीमों ने छापामार कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ मथुरा के ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार और मैनपुरी के मुकेश पॉलीवाल ने यमुना पार स्थित ओम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।

यहां ऑक्सीटोसन इंजेक्शन बिक्री की संभावना थी। इसके बाद स्टेट बैंक चौराहे पर पाठक मेडिकल स्टोर से दवाओं के दो नमूने लिए। यहां तीन प्रकार की दवाओं के बिल न दिखाए जाने पर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। यहीं पर इंडियन मेडिकल व जनरल स्टोर से दवाओं के नमूने लिए।
विज्ञापन


दूसरी टीम ने डिप्टी कलक्टर हेम सिंह के साथ फीरोजाबाद के औषधि निरीक्षक एके बंसल और आगरा के रमेश यादव ने महर्षि दयानंद अस्पताल के सामने बंसल मेडिकल स्टोर से दवाओं के दो नमूने लिए। इसके अलावा एसबीसी हैल्थ से दो दवाओं के नमूने, शांति मेडिकल स्टोर से कास्मेटिक के दो नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें